Vedanta Blast Case Update: वेदांता प्लांट ब्लास्ट पर सख्त कार्रवाई – कंपनी के चेयरमैन समेत कई पर FIR दर्ज, मजदूरों की मौत से मचा हड़कंप

Vedanta Blast Case Update: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हुए वेदांता पावर प्लांट हादसे के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले को लेकर पुलिस ने कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के खिलाफ FIR दर्ज किया है। इसके अलावा प्रबंधक देवेंद्र पटेल पर भी FIR दर्ज हुई है। प्रारंभिक जांच में सुरक्षा मानकों में गंभीर लापरवाही और प्रबंधन की जिम्मेदारी तय होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

कर्ज के जाल में फंसा परिवार – 4 करोड़ के दबाव में व्यापारी ने पत्नी-बच्चों संग खाया जहर, सभी की हालत नाजुक

इससे पहले जिले पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर का बयान सामने आया था। उन्होंने बताया था कि वेदांता पावर प्लांट में हुई हालिया दुर्घटना में लगभग 20 लोगों की जान चली गई है और 15 लोग विभिन्न अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। हमारी प्रारंभिक जांच से आपराधिक संलिप्तता स्पष्ट हो गई है।

डबरा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है। लगभग 8 से 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और अन्य लोगों को भी इसमें शामिल किया गया है। हमें उम्मीद है कि अगर कोई अन्य व्यक्ति संलिप्त पाया जाता है, तो उनके नाम भी इस अपराध में जरूर जोड़े जाएंगे।”

Vedanta Power Plant Accident Update : मौतों का आंकड़ा 14 पहुंचा, कंपनी ने मृतकों के परिजनों को 35 लाख और घायलों को 15 लाख मुआवजे का किया ऐलान

घायलों से श्रम मंत्री ने की भेंट, जाना हालचाल

हादसे के बाद राज्य में राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन गुरुवार को रायगढ़ पहुंचे। उन्होंने मेट्रो हॉस्पिटल, जिंदल हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की और उनके उपचार की जानकारी ली।

मंत्री ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि सरकार इसे गंभीरता से ले रही है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने भी हादसे पर चिंता जताई है, वहीं मुख्यमंत्री ने न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और श्रम कानूनों के तहत भी कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल प्लांट को सील कर दिया गया है और जांच पूरी होने तक इसे दोबारा शुरू करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।