जशपुर : नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस के ‘ऑपरेशन आघात’ को बड़ी सफलता मिली है. पंजाब से बिहार ले जाई जा रही एक ट्रक से 700 पेटी विदेशी शराब की बॉटलें बरामद की गई है. जब्त शराब की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए बताई जा रही है. दुलदुला पुलिस एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही. इस तस्करी में बड़े सिंडिकेट के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है. आज जशपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक 12 चक्का का अशोका निलेंड ट्रक क्रमांक PB 11CP2003 में पंजाब राज्य से अवैध शराब लोड कर झारखंड, बिहार राज्य की ओर लिया जा रहा है. इस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व एवं दिशा निर्देश में जशपुर पुलिस टीम उक्त संदेही ट्रक को ट्रैक कर रहा था. इसी दौरान दुलदूला थाना क्षेत्र के लोरो घाट के नीचे सरदार ढाबा के पास पुलिस ने घेराबंदी कर संदेही ट्रक को रोककर रेड की कार्रवाई की. रेड के दौरान जब संदेही ट्रक की चेकिंग की गई तो ट्रक में 100 से ऊपर पुट्टी सीमेंट की बोरी लोड थी, जिसे इस प्रकार से सुनियोजित ढंग से रखा गया था कि बाहर से देखने पर किसी को भी पता नहीं चल पाता कि ट्रक में शराब लोड है. पुलिस ने जब सभी बोरी को ट्रक से नीचे उतरवाकर ट्रक के डाला को चेक किया तो उसमें 228 कार्टून में अंग्रेजी शराब का खंभा, 299 कार्टून में अद्द्धि व 263 कार्टून में पौवा इस प्रकार कुल 790 कार्टून में 22 हजार 536 बोतल में 7015 लीटर पंजाब राज्य की अवैध अंग्रेजी शराब मिली. इसकी बाजार में कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपए के करीब है.
Related Posts
श्याम भक्तों के लिए उपयोगी व जानकारीवर्धक होगी श्याम खाटू दर्शन गाइड, श्याम बाबा सेवा समिति ने कराया श्याम खाटू दर्शन गाइड का विमोचन
चांपा : स्थानीय श्री श्याम बाबा सेवा समिति द्वारा क्षेत्र के श्याम प्रेमियों के लिए प्रकाशित कराई गई श्री श्याम…
CG में दिल दहला देने वाली घटना, युवक की Cable से गला घोंटकर हत्या, Police ने एक संदेही को पकड़ा
Bhilai Crime News : मोहन नगर थाना क्षेत्र के शक्ति नगर में एक युवक की केबल से गला घोंटकर हत्या…
CG- व्यवस्थापक को चुनाव प्रचार करना पड़ा महंगा…पद से किया गया बर्खास्त
बलौदाबाजार : पत्नी के लिए चुनाव प्रचार करना पति को महंगा पड़ गया। पति को बर्खास्त कर दिया गया है। …
